बिहार

बिहार का रण… 243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में, इनमें 1085 नए चेहरे

एनडीए के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार आजमा रहे किस्मत

इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या एनडीए और महागठबंधन की ओर से कुल 63 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एनडीए की 32 और इंडिया गठबंधन की 31 उम्मीदवार हैं।

18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41% पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें विभिन्न छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। राजनीतिक दलों ने इस बार नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

एनडीए के 23% और महागठबंधन के 37% उम्मीदवार गठबंधन के तौर पर देखा जाए तो एनडीए ने 243 सीट में 23% गानी 56 उम्मीदवारी को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं महागठबंधन ने 243 की जगह 255 उम्मीदवार को टिकट दिया। महागठबंधन के 12 सीटों पर फ्रेंडली फइट है। इन 255 उम्मीदवारों में 37% यानी 92 प्रत्याशियों को पहली बार चुनावी समर में उतारा है। जन सुराज ने 90% मानी 218 को, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 26 में 18 यानी 69 प्रतिशत को पहली बार चुनाव लड़ा रही है। जन सुराज ने 90% (218) नए चेहरों को टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button