सात चुनावी राज्यों पर भाजपा का फोकस, 2027 की तैयारी तेज

नितिन नवीन और बीएल संतोष ने चुनावी राज्यों की तैयारी पर किया मंथन
नई दिल्ली। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा दी हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में राज्यों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।पार्टी का जोर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर है। केंद्रीय नेतृत्व भी इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और संगठन के साथ समन्वय बनाकर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ा रहा है।



