मध्यप्रदेश

मोहर्रम को लेकर थाना दबोह में शांति समिति की बैठक आयोजित!

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

दबोह। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दबोह रवि उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजिया समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में पूर्व पार्षद शेरे पठान , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रूपनारायण खटीक, शिवनारायण दुबे, फरियाद पठान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पर्व शांति, सद्भाव और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button