देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को प्रदेश प्रवास में रहेंगे

नई दिल्ली में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुरिया दरबार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह प्रतिनिधिमंडल बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में था, जिसमें मांझी-चालकी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बीजेपी नेताओं ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। बतादें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।



