छत्तीसगढ़

स्कूल जा रहे बच्चों से रास्ते में मिले मंत्री गजेंद्र पढ़ाई की स्थिति पूछी, भविष्य बनाने टिप्स दिए

प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेंद्र यादव अछोटी प्रवास के दौरान मुड़पार गांव में स्कूल जा रहे विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से मिले। उन्होंने बच्चों से उनके शैक्षणिक अनुभवों, पढ़ाई की स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की।

मंत्री गजेन्द्र ने बच्चों की जिज्ञासापूर्ण बातें सुनीं और उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन को अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते हैं, वही आगे चलकर समाज और देश की उन्नति में योगदान देते हैं।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें, नियमित अध्ययन करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए

मंत्री गजेंद्र ने ग्राम मुड़पार में स्कूल जा रहे बच्चों से रास्ते में चर्चा की।

सदैव प्रयासरत रहें। इस दौरान मंत्री ने स्कूलों की शिक्षकीय व्यवस्था, पढ़ाई की स्थिति और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी भी ली। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच देखकर खुशी जाहिर की। कहा कि राज्य और

सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। इसके लिए स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button