देश

दो चरणों में होगा बिहार का चुनाव, 6 और 11 नवंबर को होगी वोटिंग और 14 नवंबर को गिनती की जाएगी .

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है 243 सीटों वाले बिहार में इस घोषणा के साथ ही चुनावी हलचल और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच जाएंगी। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद अब सरकारी घोषणाओं और उद्घाटनों पर रोक लग गई है। यह चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर का मैदान बनेगा, वहीं जन सुराज पार्टी जैसी नई ताकतें मुकाबले को रोचक बना रही हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

टोटल मतदाताओं की संख्या
कुल वोटर : 7.43 करोड़
कुल पुरुष मतदाता : 3.92 करोड़
महिला : 3.5 करोड़
ट्रांसजेंडर :1726

कितने पोलिंग स्टेशन :90712
शहर: 3911
ग्रामीण :76801
मॉडल पोलिंग स्टेशन :1350

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button