मध्यप्रदेश
लहार से स्थानांतरण पर डिप्टी कलेक्टर महेंद्र सिंह सौजन्या का सम्मान,

लहार। अनुभाग लहार से स्थानांतरण होने पर डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम श्री महेंद्र सिंह सौजन्या के लहार स्थित निवास पर पहुंचकर जितेंद्र यादव पत्रकार ने माल्यार्पण कर शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।इस दौरान श्री सौजन्या के लहार में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अब श्री महेंद्र सिंह सौजन्या भिंड एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ✍️ राजा खान सर !



