विकास की राह में अपना घर भी नहीं बना बाधा, CM मोहन यादव ने खुद चलाया गेती,

उज्जैन:उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है. इसकी जद में खुद सीएम मोहन यादव का पैतृक घर आ रहा है. ऐसे में रविवार को सीएम मोहन यादव ने खुद गेती चलाकर अपना मकान तोड़ने की शुरुआत की है. सीएम के अलावा उनकी बहन और बीजेपी नेता कलावती का मकान भी जद में आया है, उसे भी तोड़ा जाएगा. हालांकि मकान को देखकर सीएम मोहन यादव भावुक हो गए. लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए परिवार ने मकान का हिस्सा तोड़ने और उसका मुआवजा नहीं लेने की बात कही है. जिसके बाद मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
1972 में बना था सीएम मोहन यादव का यह मकान दरअसल, उज्जैन में सीएम मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने साल 1974 में यह मकान बनाया था. इसी घर में उनका जन्म हुआ था. बचपन उनका इसी मकान में बीता था. छात्र राजनीति से सियासत में उतरे सीएम मोहन यादव इसी मकान में रहते हुए पहली बार कॉलेज अध्यक्ष चुने गए थे और लंबे राजनीतिक सफर के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं. वर्तमान में इस घर में उनके चाचा का परिवार रहता है.



