देश
यूजीसी पर भागवत बोले—सिर्फ प्रस्ताव आया है, न कानून बना है, न बनेगा

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को चातुर्मास कर रहे आचार्य पुलक सागर महाराज से मुलाकात की। करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात में सामाजिक समरसता, जातिवाद सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।यूजीसी के मुद्दे पर आचार्य पुलक सागर द्वारा सवाल उठाए जाने पर भागवत ने कहा कि अभी केवल प्रस्ताव आया है, पास नहीं हुआ है। न यह कानून बना है और न बनेगा।मुलाकात के दौरान जैन तीर्थस्थलों पर अतिक्रमण और गोहत्या रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई। भागवत ने जेलों में गौशालाएं बनाकर बंदियों को गोसेवा से जोड़ने की बात कही। आचार्य पुलक सागर के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘एक और मुक्ति दूत’ का भी विमोचन किया गया।



