डॉ अमित यादव के नेतृत्व में आज दबोह नगर में माननीय DIG असित यादव जी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया!





. डॉ अमित यादव के नेतृत्व में आज दबोह नगर में जिले के पूर्व अधीक्षक वर्तमान DIG माननीय असित यादव जी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर के सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर पुष्पमालाओं एवं आत्मीय भावनाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे, सामाजिक एकता एवं सौहार्द का सुंदर संदेश दिखाई दिया, जिसने दबोह नगर की आपसी प्रेम और सम्मान की परंपरा को और मजबूत किया।
समारोह के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, सामाजिक समरसता, कानून व्यवस्था एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
माननीय DIG साहब ने नगरवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता एवं प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ. अमित यादव ने कहा कि दबोह नगर हमेशा से सामाजिक एकता, भाईचारे एवं अतिथि सम्मान की परंपरा के लिए जाना जाता है।आज का यह आयोजन सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की एकजुटता एवं आपसी सम्मान का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को यादगार एवं प्रेरणादायी बताया।पूरा वातावरण सम्मान, सौहार्द एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।



