देश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन, फिलहाल बिहार सरकार में हैं मंत्री, और साथ में छत्तीसगढ़ के प्रभारी है,

नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत नेता थे. उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ, तब जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया. यही वह क्षण था जहां नितिन नवीन की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. उसके बाद जो हुआ, वह बिहार की राजनीति का एक चमकता हुआ अध्याय बन गया. बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार जीतते रहे. सड़क निर्माण मंत्री के रूप में उनकी पहचान एक युवा, ऊर्जावान और काम करने वाले नेता की बनी. लेकिन यह भी उतना ही सच है कि राजनीति के इस लंबे सफर में उनका पहला कदम विरासत की ताकत से उठाया गया था, जहां पिता की पहचान ने बेटे को राजनीति की भीड़ में अलग खड़ा कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button