देश
सत्र में कटौती कीः कांग्रेस संसद का सत्र एक से 19 दिसंबर तक
संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार सोशल मीडिया पर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मैं एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करता हूं जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- शीतकालीन सत्र में महज 15 कार्य दिवस होंगे। सत्र में असामान्य रूप से देरी और कटौती की गई है। स्पष्ट रूप से सरकार के पास कोई विधायी कामकाज नहीं है, पारित करने के लिए कोई विधेयक नहीं है और चर्चा की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि पिछले साल शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।”



