देश
जन सुराज ने किस जाति पर खेला सबसे बड़ा दांव, PK की पहले 51 प्रत्याशियों कि सूची ,

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा हो चुकी है. प्रशांत किशोर ने नई लिस्ट के साथ 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने सभी कैंडिडेटों को चयन करने से पहले जाति का भी ख्याल रखा हैं. प्रशांत किशोर ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया है.
बता दें कि चुनाव रणनीतिकार पीके की पार्टी बिहार में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव में लड़ाने वाले हैं. जन सुराज की पार्टी को वोट कटुआ पार्टी कहा जाता है क्योंकि इनके वोट बैंक से बाकी दलों के समीकरण पर खासा असर पड़ता है. प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं उनकी भूमिका सिर्फ रणनीति बनाने में रहेगी.



