देश
आज देशवासियों को सम्बोधित करेंगे PM मोदी.. शाम 5:00 बजे होगा प्रसारण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम बजे देशवासियों को सम्बोधित करेंगे। इसका प्रसारण यूट्यूब चैनल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मेनस्ट्रीम मीडिया में होगा।
गौरतलब है कि, कल यानी सोमवार 22 सितम्बर से देशभर में जीएसटी सुधारों को सरकार की तरफ से लागू किया जाना है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, प्रधानमंत्री इसी विषय पर देशवासियों को संदेश दे सकते है।



