देश

एडीआर की रिपोर्ट: 8 साल में कांग्रेस के 177 सांसद-विधायक दूसरे दलों में गए, इनमें 173 भाजपा में शामिल हुए।

नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में 2014 से 2021 के बीच सांसदों और विधायकों के दल बदलने के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में 500 सांसद-विधायकों ने एक दल छोड़कर दूसरे दल का दामन थामा।रिपोर्ट में कांग्रेस से दल बदलने वाले नेताओं की संख्या सबसे अधिक बताई गई है।

कांग्रेस के 177 सांसद-विधायक दूसरे दलों में गए, जिनमें 173 भाजपा में शामिल हुए।

वहीं भाजपा में दूसरे दलों से आने वाले सांसद-विधायकों की संख्या 253 बताई गई है।

आंकड़ों के अनुसार बसपा के 20 सांसद-विधायक दूसरे दलों में गए और 65 दूसरे दलों से बसपा में आए।

टीएमसी से 26 नेता गए,

जबकि 23 नेता पार्टी में आए।

सपा से 18 नेता दूसरे दलों में गए

और 29 नेता सपा में शामिल हुए।

जेडीयू से 12 नेता गए, जबकि 23 नेता दूसरे दलों से जेडीयू में आए।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दल बदलने वाले नेताओं में उम्मीदवारों के साथ-साथ मौजूदा सांसद और विधायक भी शामिल रहे। ‘कड़े 2014 से 2021 की अवधि से संबंधित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button