Uncategorized

नहीं रहे ‘महाभारत’ टीवी सीरियल के ‘कर्ण’, दुनियाभर में कर्ण के किरदार से पहचान बनाने वाले पंकज धीर का निधन

नहीं रहे ‘महाभारत’ टीवी सीरियल के ‘कर्ण’, दुनियाभर में कर्ण के किरदार से पहचान बनाने वाले पंकज धीर का निधन

मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्हें बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाने के लिए दुनियाभर में पहचान मिली। उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन बने फिरोज खान ने अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “एक सज्जन व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपकी बहुत याद आएगी दोस्त पंकज धीर।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंकज धीर का देहांत 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि वह लंबे अरसे से कैंसर का इलाज करा रहे थे, जिसके चलते उनका देहांत हुआ है। वह इससे जंग जीत चुके थे, लेकिन कुछ महीने पहले यह फिर से फैल गया। इस दौरान उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री और फैंस गहरे शोक में डूबे हैं। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में किया गया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button