देश
आधार अपडेट कराने पर अब ज्यादा शुल्क देना होगा

नई दिल्ली | आधार प्राधिकरण
(यूआईडीएआई) ने आधार अपडेट की नई फीस लागू कर दी है। यह 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी। उसके बाद फिर से इनकी समीक्षा होगी। नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन अपडेट सेवाओं पर 40 से 125 रु. तक शुल्क लगेगा। डेमोग्राफिक अपडेट जैसे नाम, पता आदि बदलने के लिए अब 75 रुपए शुल्क देना होगा। इसके लिए अब तक 50 रुपए खगते थे।



