उत्तरप्रदेश
राम-राष्ट्र से दिक्कत हो तो लाहौर का टिकट कटवा लेंः धीरेंद्र शास्त्री

कोसीकलां। सनातन एकता पदयात्रा 8वें दिन बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे कोसीकलां में मंडी समिति से अगले पड़ाव की ओर बढ़ गई। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसे राष्ट्र और राम से प्रेम नहीं, हम उसके विरोधी हैं। जिन्हें वंदे मातरम बोलने में, जय श्री राम बोलने में, भारत माता की जय बोलने में तकलीफ हो रही है, वे सीधे लाहौर चले जाएं। हमें भले ही कर्ज लेना पड़े, लेकिन उनका टिकट करवा देंगे। यात्रा के छाता पहुंचने पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कुंडा विधायक राजा भैया के साथ रोड पर ही प्रसाद ग्रहण किया। संवाद



