मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को हर महीने 2.5 लाख रुपये सैलरी ,

मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को हर महीने 2.5 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। इस रकम में उनके आवास, दफ्तर, सुरक्षा और विधायक से जुड़े अन्य सभी खर्चे शामिल हैं। वहीं मंत्रियों को हर महीने 65,000 रुपये सैलरी और 70,000 रुपये क्षेत्रीय भत्ता भी मिलेगा।
बिहार के विधायक की सैलरी हर महीने लगभग 1.4 से 1.5 लाख रुपये के बीच होती है। इसमें कई तरह के भत्ते शामिल होते हैं। इनमें 50,000 रुपये बेसिक सैलरी, 55,000 रुपये कॉन्स्टिट्यूएंसी अलाउंस (अपने क्षेत्र के लिए भत्ता), 40,000 रुपये पर्सनल असिस्टेंट के लिए और 15,000 रुपये स्टेशनरी के लिए मिलते हैं। इसके अलावा, विधानसभा या समिति की बैठकों के दौरान उन्हें हर दिन 3,000 रुपये भी मिलते हैं।
इनके अलावा विधायक को हर साल 4 लाख रुपये तक के फ्री ट्रैवल कूपन मिलते हैं। इनका इस्तेमाल वे रेलवे या फ्लाइट में सफर के लिए कर सकते हैं। 25 लाख रुपये तक का कम ब्याज वाला कार लोन मिलता है। पटना में सरकारी आवास, बिजली, पानी और फोन बिल जैसे यूटिलिटी बिलों पर सब्सिडी आदि भी शामिल हैं।



