Uncategorized

सामाजिक कार्यक्रम में नेताओं का राजनीति बयान बाजी….पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बीच बयानों को लेकर नोंकझोंक…पढ़े पूरी खबर…!

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर सर्व कुर्मी समाज द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था. जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेता सहित वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी पहुंचे. कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम होने के कारण समाज के हित के लिए होना था, लेकिन वह सामाजिक कार्यक्रम के बजाय राजनीति कार्यक्रम ज्यादा लगा। उपस्थित नेताओं के राजनीतिक बयान बाजी से पूरा ऑडिटोरियम छाया हुआ था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए साय सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए . धान खरीदी को लेकर तीखा हमला किया कहा 15 तारीख से धान खरीदी शुरू हो गया है लेकिन अभी भी किसान पंजीयन करने के लिए भटक रहे है. सरकार की नीति धान खरीदी में को लेकर पूरी तरह फैल है. किसान अपना धान बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं. सरकार कौन चला रहा किसी को समझ नहीं आ रहा हैं।

कार्यक्रम में सबसे पहले भूपेश बघेल मंच में पहुंचे बाद में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी पहुंचे. जिन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानो पर पलट बार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां राजनीति बयान देना चाहिए वहां नहीं देते समाज को बाटने का काम करते है. इनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार में कई नेता जेल में तो कई अधिकारी बेल पर हैं। हमारी सरकार द्वारा किसानों की धान की एक एक दाना की खरीदी करेगी. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यक्रम के तय समय से देरी में पहुंचे. कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मीडिया ने उन्हें सवाल करने घेर लिया. मीडिया ने पूछा कि आप जिले के प्रभारी मंत्री होने के बाउजूद जिले को कम समय नहीं देते जिसको सुन कर बिना जवाब दिया चलते बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button