16 नवंबर को भारत हिंदू राष्ट्र होगाः पं. धीरेंद्र शास्त्री ,रायपुर

रायपुर के गुढ़ियारी में चल रही राम कथा जो शनिवार 4 अक्टूबर से बुधवार 8 अक्टूबर तक चलेंगी
कथा के प्रारंभ दिन ही बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की है कि 16 नवंबर को भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। इसके लिए वे आने वाले 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक सनात्तन हिंदू एकता पदयात्रा करेंगे। स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में गुड़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित श्री हनुमंत कथा के पहले दिन व्यासपीठ से उन्होंने ये बात कही। पं. शास्त्री ने कथा सुनने पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि जितने यहां बैठे हैं उतने लोग ही उनकी इस पदयात्रा में साथ देने पहुंचे, जरूर 16 नवंबर को हिंदू राष्ट्र होगा।
उन्होंने कहा कि 3 साल पहले इसी गुड़ियारी के मैदान से कथा के दौरान हिंदू राष्ट्र के लिए हुंकार भरी थी, आज फिर उसी स्थान पहुंच गए हैं। कथा में उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपने मामा का पर बताया। साथ ही कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी, अंगार मोती माता, दूधाधारी मठ, गुड़ियारी के प्राचीन हनुमानजी का जिक्र किया। पं. शास्त्री ने उनके छत्तीसगढ़ आने से यहां के कुछ लोगों के पेट में दर्द हो जाने की की बात भी कही। वे बोले में हिंदू-मुस्लिम की नहीं बल्कि सनातन की बात करता हूं।



