केंद्रीय गृह मंत्री से अभिन्न यादव की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर : भय से भरोसे तक’ पुस्तक का कराया विमोचन

बालोद।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के जिला मीडिया प्रभारी, अभिन्न यादव ने 10 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से सौजन्य मुलाकात की।,
इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक ‘बस्तर : भय से भरोसे तक’ का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों कराया।
पुस्तक को देखकर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की और इसके विषय एवं प्रयास की सराहना की। दीपावली के अवसर पर उन्होंने अभिन्न यादव को मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं।अभिन्न यादव एक राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं।
उनके पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने 2023 में बालोद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। अभिन्न के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत एवं आत्मीय संबंध हैं।
‘बस्तर : भय से भरोसे तक’ पुस्तक के माध्यम से लेखक ने बस्तर में बदलते सामाजिक एवं सुरक्षा परिदृश्य, भय से विश्वास की ओर बढ़ते कदम और शांति एवं विकास की संभावनाओं को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया है। अभिन्न यादव की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में चर्चा और उत्सुकता है।



