वैश्विक उथल-पुथल को देख देशभर -में हिंदुओं को एकजुट करेगा संघ

वृंदावन। देश के कुछ राज्यों समेत विदेशों में कुछ घट रही घटनाओं और वैश्विक उथल-पुथल को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुओं को एकजुट करने के लिए राष्ट्रव्यापी कदम उठाएगा। केशव धाम में संघ प्रमुख की अध्यक्षता में चल रही अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने मंथन के दौरान देशभर में समितियों का गठन करने के साथ ही हिंदू सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।
केशव धाम में संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में सुबह शुरू हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह-सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार प्रमुख रूप से शामिल हुए। केंद्रीय पदाधिकारियों ने बांग्लादेश, पाकिस्तान,
15 जनवरी से 15 फरवरी तक देशभर में बस्ती बस्ती देंगे एकजुटता का संदेश
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संघ प्रमुख से मिलेंगे सीएम योगी
मथुरा। उत्तर प्रदेश की सियासत में आने वाले कुछ दिन बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बिसात बिछना शुरू हो गई है। 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि यह मंथन विस्तार के मद्देनजर भी खास होगा। संवाद
अमेरिका, वेनेजुएला, रूस और यूक्रेन में मची उथल पुथल व हिंसक घटनाओं पर गहन चिंतन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों पर भी चिंतन किया। संघ द्वारा 15 जनवरी से 15 फरवरी तक देशभर में खंड स्तर पर जगह-जगह हिंदू सम्मेलन किए जाएंगे। संवाद



