मध्यप्रदेश
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्करा रहे, अब मथुरा में श्रीकृष्ण की बारी : मोहन यादव

वृंदावन। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों की आत्मशांति के लिए श्रीमद् भागवत में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन करने के बाद कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्करा रहे हैं, अब मथुरा में श्रीकृष्ण की बारी है। केशवधाम में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा कराई जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए रविवार को सीएम मोहन यादव पहुंचे थे। संवाद



