छत्तीसगढ़

रायपुर के बीजेपी दफ्तर में ‘सहयोग केंद्र’ जनदर्शन दोबारा शुरूः हफ्ते में 5 दिन खुलेगा,


छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में ‘सहयोग केंद्र’ जनदर्शन कार्यक्रम एक साल बाद फिर शुरू होने जा रहा है। आज से यह केंद्र हफ्ते में 5 दिन दोबारा खुलेगा। पहले दिन राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। जनता और कार्यकर्ताओं के पंजीयन की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

इसकी शुरुआत पिछले साल राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के निर्देश पर की गई थी। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना उद्देश्य था। इस केंद्र पर मंत्री नियमित रूप से बैठते थे। मौके पर ही छोटी समस्याओं का निपटारा किया जाता था।
कांग्रेस ने बताया राजनीतिक नौटंकी

भाजपा कार्यालय में मंत्रियों की मौजूदगी को कांग्रेस ने राजनीतिक नौटंकी बताया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, जब ननकी राम कांवर जैसे वरिष्ठ नेताओं की बात नहीं सुनी जा रही है, तो किसकी बात सुनी जाएगी। पहले भी भाजपा ने ये नौटंकी शुरू की थी, इस बार भी कुछ ही दिन में इसे बंद कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button