बसपा ने विहार में दिखाया अपना दम,रामगढ़ विधानसभा में बरसाए ‘शोले’, BJP-RJD दोनों को दी पटखनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रामगढ़ सीट पर बसपा ने भाजपा को 30 वोटों से हराया। सतीश कुमार यादव विजयी रहे। बसपा ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस जीत से मायावती और उनके समर्थकों में उत्साह है।
बसपा ने रामगढ़ सीट जीती।
भाजपा उम्मीदवार को 30 वोटों से हराया।
मायावती के समर्थकों में खुशी।
बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है, जहां कड़ी मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जीत दर्ज की।
बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में सतीश कुमार यादव को कुल 72,689 वोट मिले।
गौरतलब है कि रामगढ़ सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह, आरजेडी ने अजीत सिंह और बीएसपी ने सतीश कुमार यादव को चुनाव मैदान में उतारा था।
BSP के लिए खुशखबरी
बिहार के रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी है। यूपी की सत्ता से बाहर चल रही मायावती की पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। मायावती की पार्टी ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
किसको मिलीं कितनी सीट?
कुल 243 सीटों में से बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी (आरवी) को 19, हम (एस) को 5 और आरएलएम को 4 सीटें मिलीं। इस तरह एनडीए का कुल आंकड़ा 202 सीटों पर पहुँच गया, जबकि सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का बहुमत आवश्यक है।
इसके विपरीत, महागठबंधन मात्र 34 सीटें ही हासिल कर सका, जिनमें आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, भाकपा (माले) लिबरेशन को 2 और माकपा को 1 सीट मिली। इनके अलावा एआईएमआईएम ने 5, बसपा ने 1 और आईआईपी ने भी 1 सीट अपने नाम की।



