उत्तरप्रदेश
टीईटी : सुप्रीम कोर्ट में एक और पुनर्विचार याचिका दाखिल

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद देश और प्रदेश से एक के बाद एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा रही है। इसी क्रम में आल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन की ओर से भी याचिका दाखिल की गई है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक पात्रता अनिवार्य किए जाने के आदेश को निरस्त कराने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। इस अवसर पर संगठन के नरेश कौशिक, डॉ. अनुज त्यागी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद नागर, रविंद्र राणा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



