अवैध खनन, जल प्रदूषण और फ्लाई ऐश डंपिंग के गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान…

जांजगीर-चांपा जिले के बिरगहनी ग्राम पंचायत, चांपा में चूना पत्थर खदान संचालकों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन, भूजल प्रदूषण (हैंडपंप का पानी दूषित) और भूजल स्तर में भारी गिरावट से उत्पन्न गंभीर पर्यावरणीय और जन स्वास्थ्य संकट पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है।
यह कार्रवाई एक आरटीआई कार्यकर्ता/सामाजिक कार्यकर्ता, विकास शर्मा, वार्ड नं. 12 बिरगहनी, जांजगीर-चांपा द्वारा 29.10.2025 को माननीय राज्यपाल,मुख्यमंत्री को भेजे गए ई-मेल के संदर्भ में की गई है। इस ई-मेल में चूना पत्थर खदान संचालकों द्वारा अवैध खनन के साथ ही फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग से हो रहे गंभीर पर्यावरणीय खतरों का उल्लेख किया गया था।
प्रमुख कार्रवाई और निर्देश…
खनिज अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्रों (क्रमांक 4054/ख.लि./2025, 4057/ख.लि./2025, और 4058/ख.लि./2025) के माध्यम से निम्नलिखित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर (खनिज शाखा) जांजगीर-चांपा मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संज्ञान लिया गया है।
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, जांजगीर-चांपा: चूना पत्थर खदान संचालकों द्वारा अवैध खनन, भूजल प्रदूषण और भूजल स्तर में गिरावट से संबंधित बिंदुओं की शीघ्र जांच कर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर (छ.ग.): अवैध खनन और फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग से उत्पन्न पर्यावरणीय संकट के बिंदुओं पर शीघ्र जांच करने और विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी खनिज शाखा को प्रेषित करने का निर्देश खनिज अधिकारी, जांजगीर-चांपा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे जल्द से जल्द अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि मामले में वैधानिक और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। श्री विकास शर्मा को भी संदर्भित ई-मेल के संबंध में सूचना प्रेषित की गई है।
जिला प्रशासन पर्यावरण और जन स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से काम कर रहा है। सभी खदान संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


