बिहार महाभारत 121 सीटों पर बागियों ने बिगाड़ा खेल एनडीए कि 16 और इंडिया कि 9 सीटों पर

झामुमो ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी, कहा-राजद व कांग्रेस ने धूर्तता की ,
टिकट कटा, खेल बिगाड़ेंगे बागी
बिहार विधानसभा की पहले चरण की 121 सीटों की उम्मीदवारी फाइनल होने के साथ मुकाबले का सीन स्पष्ट हो गया। 24 सीटों पर ताकतवर बागियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी एनडीए और इंडिया एलायंस, दोनों की जीत की बड़ी चुनौती होगी। बागी खेल बिगाड़ेंगे। इंडिया एलायंस की 9, एनडीए की 16 सीटों पर बागी हैं। बड़हरा सीट से दोनों गठबंधन के बागी मैदान में हैं। लंगड़ी मारी या भितरघात ज्यादातर सीटों पर सीधे मुकाबले को प्रभावित करेगा।
एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम व रालोमो हैं।
तो इंडिया एलायंस में राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा माले, सीपीआई समेत अन्य दल भी मैदान में हैं। इन सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग है। और सीपीएम। जनसुराज, बसपा, एआईएमआईएम
झामुमो ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी, कहा-राजद व कांग्रेस ने धूर्तता की
आखिरकार झामुमो पीछे हट गया। छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बावजूद नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को किसी भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा। नामांकन खत्म होने के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा- राजद और कांग्रेस की धूर्तता का शिकार हुआ है झामुमो। झामुमो ने चुनाव में अकेले दम पर चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई, पीरपैंती में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
प्रशांत किशोर का दावा-भाजपा के दबाव में जन सुराज पार्टी के 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनकी जन सुराज पार्टी के 3 उम्मीदवारों ने दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज से भाजपा के दबाव में नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि एनडीए को हार का डर इतना है कि वह विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाकर मैदान से हटा रही है।
इंडिया गठबंधन
243 में 10 सीटों पर आमने-सामने साथी
‘इंडिया’ गठबंधन में 100 फीसदी तालमेल नहीं बन पाया। नतीजतन, राजद ने 243 में से 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। वहीं कांग्रेस 61, माले 20, वीआईपी 15. सीपीआई 9 और सीपीएम 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों चरणों के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद पता चला कि 10 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ तय है। इनमें पहले चरण की 121 सीटों में 6 पर सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। बिहारशरीफ, वैशाली, राजापाकर (सुरक्षित), बछवाड़ा, चाबूबरही, झंझारपुर, काहलगांव, सुलतानगंज, चैनपुर और सिकंदरा सीट पर फ्रेंडली फाइट होगी।



