Uncategorized

विश्व हृदय दिवस पर संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल,जांजगीर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…!

जांजगीर चांपा। आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनके मुख्यतिथि जांजगीर चांपा के विधायक ब्यास कश्यप जी थे , यहाँ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर बीमारी की पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था।

इस आयोजन में नगर के कई गणमान्य नागरिकों, चिकित्सा विशेषज्ञों और आम जनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001/,द्वितीय 3100/-,एवम तृतीय पुरस्कार 2100/- इसके अतिरिक्त भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रस्तरीय देकर उनका सम्मान किया गया ।

संजीवनी हार्ट केयर अस्पताल के निदेशक डॉ.लोकेंद्र कश्यप ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि हृदय रोगों से पहले ही लोगों को जागरूक करना और उन्हें बचाव के उपाय बताना है। आज का कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में योग, व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को हृदय-स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button