बिहार में मप्र के नेताओं ने एनडीए को जितवाई 88 सीटें, मुख्यमंत्री 25 सीटों पर गए… 21 में मिली जीत

बीडी की 19 में से 17 सीटों पर जीत, सारंग-नरोत्तम ने सभी 6-6 सीटें जिताई
भोपाल
मत्र भाजपा ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक क्षमता को सफलता में बदला है। बिहार गए मान के दिग्गज नेताओं की करीब 88 सीटों पर एनडीए को खासी सफलता मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रचार के लिए 25 सीटों पर गए, इनमें से 21 सीटों पर एनडीए जीता है। बाकी नेताओं के क्षेत्र में स्ट्राइक रेट 90% से अधिक रहा। गुजरात चुनाव में भी गए मप्र के नेताओं ने गुजरात मध्यप्रदेश से सटो सीटों पर भाजपा को भारी जीत दिलाई थी।
मुख्यमंत्री यादव को खासतौर पर उन सीटों पर भेजा गया जहां यादव-मुस्लिम समीकरण बन रहे थे। मसलन, वजीरगंज, आलमनगर, पूर्वी चैचरण और सीतामढ़ी सीट। चुनाव के बीच जब राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी कर रहे थे, तब डॉ. नेता यादव ने ही कहा था कि कहीस नेता राहुल ने हार मान ली।
विधानसभा चुनाव में बिहार को 5 जोन में बांटा गया। सबसे बड़े जोन मिथिला एवं तिरहुत में 58 विधानसभा 12 जिले एवं 10 लोकसभा की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह को दी गई। बिहार में कैंपेन के लिए बंशीलाल गुर्जर, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र बरुआ, सांसद अनिल फिरोजिया, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता केपी सिंह यादव भी गए थे।
सबसे अधिक 52 सीटें महेंद्र सिंह-हितानंद ने जितबाई
भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवात्कारा
परिवारवाद, भ्रष्टाचार को जनता ने सिखाया सबक
इधर, एनडीए की जीत पर शुक्रवार को भोपाल के पार्टी दफ्तर में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत
खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं
कांग्रेस ने राजद को डुबोया
बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश के विकास बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की है, वह मनोबल बढ़ाने वाली है। भाजपा नंबर वन पार्टी बनी है। दूसरे नंबर पर सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड है। चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुभाने का काम किया है। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
मंत्री प्रहलाद पटेल भी इस दौरान मौजूद रहे। ढोल बजे और आतिशबाजी हुई। खखंडेलवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों से बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक विजय मिली। जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखा दिया। बिहार गए मप्र के सभी नेताओं को भी उन्होंने बधाई दी। प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को बिहार की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया।



