बिहार चुनाव पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन समाप्त 114 सीटों पर एनडीए-इंडिया की टक्कर, 6 पर इंडिया vs इंडिया , इस बार मुकेश सैनी नहीं लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों न पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। को 6 सीटों पर इंडिया गठबंधन आपस में लड़ेगा। क 115 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन त के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इन सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा।
एनडीए के पांचों दलों ने आपसी तालमेल से उम्मीदवार उतारे हैं। इंडिया गठबंधन में सीटों पर ई जारी खींचतान अभी खत्म नहीं हुई है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का
फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे। राज्यसभा नहीं जाएंगे। सिमरी बख्तियारपुर सीट राजद से नहीं मिलने और डिप्टी सीएम पद की घोषणा न होने पर सहनी नाराज हैं। वैशाली जिले की 3 सीटें लालगंज, वैशाली और राजापाकर कांग्रेस कोटे की थीं। इनमें दो सीटों लालगंज और वैशाली में राजद ने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। वहीं, राजापाकर में सीपीआई ने। लालगंज से राजद ने शिवानी शुक्ला (पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी) को उतारा है। यहां कांग्रेस से आदित्य कुमार राजा मैदान में हैं। शेष| पेज 14



