देश

दिल्ली से वृंदावन तक करेंगे पद यात्रा एक लाख समर्थक भी साथ, बागेश्वर धाम

आज सनातन हिन्दू पद यात्रा पर निकलेंगे बाबा बागेश्वर ,

सनातन धर्म की एकता और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को मजबूत करने के लिए प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है, आज से नई दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा पर निकल रहे हैं। यह ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ सात नवंबर को छत्रपुर मंदिर से प्रारंभ होकर 16 नवंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जो जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश देगी। यात्रा को देखते हुए दिल्ली में कल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि लोग जाम में ना फंसे। इस यात्रा को लेकर भाजपा और संघ परिवार में भी जमकर हलचल है।

40 हजार से अधिक भक्तों ने करवाया पंजीयन

पंडित शास्त्री ने बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 15 राज्यों से 30,466 ऑनलाइन और 10 हजार ऑफलाइन शामिल हैं। यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की 422 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी, जिससे 5 करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचेगा। मिल

बागेश्वर ने कहा, यह यात्रा हिंदू परिवारों को जागरूक करने का माध्यम बनेगी। हम गांव-गांव, गली-गली और नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर हिंदुओं को जगाएंगे। हिंदुओं की एकता आज समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें मुस्लिम और ईसाई समुदाय से कोई परहेज नहीं है, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की अलख जगाना है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस 10 दिवसीय पैदल यात्रा में देश के प्रमुख संत-महात्मा और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इनमें दीदी मां ऋतंभरा, चिदानंद मुनि जी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सुधांशु जी महाराज, बालक योगेश्वर दास, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी, मृदुल कांत शास्त्री, पं. संजीव कृष्ण ठाकुर, जया किशोरी, कुमार विश्वास, इंद्रेश उपाध्याय और देवकीनंदन ठाकुर प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button