Uncategorized
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कांग्रेस ने फुलो देवी नेताम फिर से उम्मीदवार बनाया, नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई !

बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी!
एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।हमें विश्वास है कि आप संसद में आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज को और भी मजबूती से बुलंद करेंगी।आपके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। 🌺🌺


