Uncategorized

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के 41 पदों के लिए 5000 आवेदनः प्रियंका गांधी के 40% महिला फॉर्मूले पर होगी नियुक्ति !

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति दिवाली से पहले होनी है। कुल 41 पदों के लिए 5000 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन भेजे हैं। कांग्रेस का कहना है कि चयन पारदर्शी होगा, युवाओं और साफ छवि वाले नेताओं को तवज्जो दी जाएगी।इन सबके बीच चर्चा इस बात की भी है कि क्या इस बार प्रियंका गांधी के 40% महिला भागीदारी वाले फार्मूले को लागू किया जाएगा? कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने कई बार सार्वजनिक मंचों से कहा है कि संगठन में महिलाओं को बराबर भागीदारी मिलेगी। लेकिन जमीनी हालात अभी भी पुराने ढर्रे पर ही हैं।जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2023 तक 36 जिलाध्यक्षों में से 6 महिलाओं को मौका मिला था। 2025 में 41 में से महज 4 जिलाध्यक्ष महिलाएं हैं। यानी 2023 से 2025 के कार्यकाल में महज 9 प्रतिशत महिलाओं को मौका मिला है।

क्या इस बार जिलाध्यक्षों की लिस्ट में 40 प्रतिशत महिलाओं को मौका मिलेगा?

इस सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ने कहा कि जी बिल्कुल, अभी चयन प्रक्रिया चल रही है। ऑब्जर्वर सभी जिलों में आ चुके हैं। कार्यकर्ताओं से चर्चा का दौर जारी है। मजबूत महिला कार्यकर्ताओं की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button