देश

कांग्रेस ने मांगी 65 सीटें, राजद ने कहा-58 से ज्यादा नहीं देंगे… अब 10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की नौबत

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने ठोक दी ताल, हाजीपुर में नामांकन के वक्त लालू-राबड़ी भी साथ राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ बुधवार की दोपहर करीब 1:20 बजे हाजीपुर से समाहरणालय परिसर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन भरा है। 

इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अब विवाद गहराता जा रहा है। राजद और कांग्रेस के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है। राजद ने साफ कहा है कि कांग्रेस को अधिकतम 58 सीटें ही दी जा सकती हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने 65 उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली। कांग्रेस का सुझाव है कि राजद 138 सीटों पर लड़े और बाकी 40 सीटें माले, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी को दी जाएं। इस बीच, माले ने अपनी पिछली बार वाली 19 सीटों में से 18 पर उम्मीदवार उत्तार दिया। केवल औराई में उम्मीदवार नहीं दिया है। इसे राजद मांग रहा है। कुटुंबा, घोसी, मटिहानी, राजापाकर, कहलगांव, फुलवारी, पालीगंज, बछवाड़ा, मांझी, तरारी में गठबंधन के दो दल आमने-सामने आ सकते हैं।

राजद के 71 प्रत्याशी, रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे और फतुआ से रामानंद यादव को मिला सिंबल

घटना राजद ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों को टिकट दिया। राघोपुर से तेजस्वी यादव, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब, फतुआ से रामानंद यादव को सिंबल मिल गया है। उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सरायरंजन से अरविंद कुमार सहनी, हिलसा से शाक्ति यादव, इस्लामपुर से राकेश रोशन, महुआ से मुकेश रोशन, मोरवा से रणविजय साहू, बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव, मनेर से भाई वीरेन्द्र, फतुहा से रामानंद यादव, मटिहानी से बोगो सिंह को सिंबल मिला है। शेष पेज 9 पर

माले ने इनके भी नाम तय किए

दीघा-दिव्या गौतम, बलरामपुर महबूब आलम, अगिआंव-शिवप्रकाश रंजन, डुमरांव-अजीत कुशवाहा, काराकाट- अरुण सिंह, रामबली सिंह यादव, सिकटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, फुलबारी-गोपाल रविदास, तरारी-मदन सिंह चन्द्रवंशी, भोरे जितेंद्र पासवान, वारिसनगर-फूलबाबू सिंह और कल्याणपुर-रंजीत राम।

माले के 6 अमीदवारों ने नामांकन किया: पालीगंज-संदीप सौरम, अरवल महानंद सिंह, आत कयामुद्दीन अंसारी, दरौली-सत्यदेव राम, जीरादेई अमरजीत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button